आज हिन्दी फ़िल्म अभिनेत्री का जनम दिन
[४/६/१९३६-२१/२/१९९१.]
हिन्दी सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्री थीं।नूतन के सौन्दर्य को मिस इंडिया पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वह इस पुरस्कार को पाने वाली पहली महिला थीं। नूतन ने ५० से भी अधिक फ़िल्मों में काम किया और उन्हे बहुत से अन्य पुरस्कारों के अलावा ६ बार फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार मिला (जिसकी बराबरी उनकी भतीजी काजोल ने की है)।
जन्म: मुंबई-प्रेसीडेंसी,भारत
कार्यकाल: १९५०-१९९१.
जीवनसाथी: रजनीश बहल
पुरस्कार
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री
१९५६ सीमा
१९६० सुजाता
१९६४ बंदिनी
१९६८ मिलन
१९७९ मैं तुलसी तेरे आँगन की
सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री: मेरी जंग १९८६
नूतन का जन्म ४ जून १९३६ को एक पढे-लिखे और सभ्रांत परिवार में हुआ था। इनकी माता का नाम श्रीमती शोभना समर्थ और पिता का नाम श्री कुमारसेन समर्थ था। नूतन ने अपने फ़िल्मी जीवन की शुरुआत १९५० में की थी जब वह स्कूल में ही पढ़ती थीं।
११ अक्टूबर १९५९ को नूतन ने लेफ़्टिनेंट कमांडर रजनीश बहल से विवाह कर लिया,नूतन के पुत्र मोहनीश बहल भी हिन्दी फ़िल्मों में अभिनय करते हैं।नूतन की बहन तनुजा और भतीजी काजोल भी हिन्दी सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्रियों में शामिल हैं। नूतन के अभिनय को हिन्दी फ़िल्म उद्दोग के सभी बडे नामों ने सराहा है और वह आज भी बहुत सी अदाकाराओं का आदर्श बनी हुई हैं।
नूतन का देहांत फरवरी १९९१ को कर्क रोग के कारण हुआ.
🎼🎼🎼🎼🎼🎼🎼


Leave a Reply