नारी का सम्मान करो भाई, नारी का सम्मान करो – सौ. राजश्री‌ संजय बडगुजर (भिलमाळ)

नारी का सम्मान करो भाई, नारी का सम्मान करो| नारीने तुम्हे जनम दिया, नारी संग ऊचा नाता है| बेटी, पत्नी, बहना और नारीही हमारी माता है| धुरी कुटुंब की नारी है नारी से हो कल्याण| नारी का करो भाई, नारी का सम्मान करो||१||

पराक्रमी योद्धाओ को भी माता ने ही ज्ञान दिया| संन्तो और महंतो को भी उसने आत्मज्ञान दिया| भारत का इतिहास पठो, मिल जायेंगे सब प्रमाण| नारी का सम्मान करो भाई, नारी का सन्मान करो ||२||

शंकर से पहले गौरी, कृष्ण से पहले राधा है| नारायण से पहले लक्ष्मी, राम से पहिले सिता है| देवोंसें पहले होता है, देवीयो का आव्हान| नारी का सम्मान करो भाई, नारी का सम्मान करो ||३||

ज्ञान की देवी सरस्वती तो, धनकी लक्ष्मी देवी है| काली करे काल से रक्षा, शक्ती की दुर्गा देवी है| नारी का सम्मान करो भाई, नारी का सम्मान करो||४||

सौ. राजश्री संजय बडगुजर
(भिलमाळ) उल्हासनगर, आदर्श शिक्षिका, बडगुजर समाज उत्कर्ष मंडळ सदस्या.

सौ. राजश्री संजय बडगुजर (भिलमाळ)

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*